14 मार्च की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने रणनीति तैयार ढीमरखेड़ा न्यायालय में अधिवक्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक, लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोर
कलयुग की कलम जिला ब्यूरो गोकुल दीक्षित

14 मार्च की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने रणनीति तैयार ढीमरखेड़ा न्यायालय में अधिवक्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक, लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोर
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा -आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर सोमवार को ढीमरखेड़ा न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीतेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड ढीमरखेड़ा श्रीमती पूर्वी तिवारी ने की। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित कर अधिक से अधिक मामलों के निराकरण के लिए सहयोग की अपील की।
न्यायाधीश श्रीमती तिवारी ने कहा कि नेशनल लोक अदालत पक्षकारों को त्वरित, सुलभ एवं आपसी सहमति से न्याय प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है। अधिवक्ताओं की सक्रिय भूमिका से न केवल प्रकरणों का शीघ्र निराकरण संभव होगा, बल्कि न्यायालयीन लंबित मामलों में भी उल्लेखनीय कमी लाई जा सकेगी।
बैठक में अधिवक्ताओं ने भी लोक अदालत को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही पक्षकारों को अधिक से अधिक संख्या में नेशनल लोक अदालत का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।
गौरतलब है कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी सहमति से समाधान किया जाता है, जिससे समय और संसाधनों की बचत के साथ न्याय प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जा सके बैठक को नेशनल लोक अदालत की सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सभी पाठकों को होली पर्व की हार्दिक बधाई




