खनिज संपदा की लूट पर लगाम:अवैध रेत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, चालक पर मामला दर्ज
कलयुग की कलम से राकेश यादव

खनिज संपदा की लूट पर लगाम:अवैध रेत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, चालक पर मामला दर्ज
कलयुग की कलम उमरिया पान – खनिज संपदा के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उमरियापान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक स्वराज ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर जब्त कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक
उप निरीक्षक भारत सिंह मार्को ने बताया कि थाना स्टाफ द्वारा क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक लाल रंग का नया स्वराज ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर जांच की।
जांच में ट्रैक्टर-ट्राली रेत से भरी हुई पाई गई। जब चालक अजीत कोल (29 वर्ष), निवासी बड़ौदा से रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, खनिज विभाग को भेजा प्रकरण
दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। आरोपी चालक के खिलाफ धारा 106 BNSS के तहत इस्तगासा पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर कार्यालय के खनिज विभाग को भेज दिया गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक भारत सिंह मार्को, एएसआई कोदूलाल दहिया, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, अजय तिवारी, आशीष झरिया, आरक्षक योगेश पटेल, नीलेश पटेल, मोहन मोबेल और रोहित झरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



