खमतरा में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया आसमान: 20 लाख की लागत से बनेगी खेल मैदान की बाउंड्री वाल विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया भूमि पूजन, युवाओं में दिखा उत्साह
कलयुग की कलम से राकेश यादव

खमतरा में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया आसमान: 20 लाख की लागत से बनेगी खेल मैदान की बाउंड्री वाल विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया भूमि पूजन, युवाओं में दिखा उत्साह
कलयुग की कलम उमरिया पान -ग्राम पंचायत खमतरा में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गांव के खेल मैदान में 20 लाख रुपये की लागत से बनने जा रही बाउंड्री वाल निर्माण कार्य का भूमि पूजन बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत रूप से किया।

इस अवसर पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है। खेल मैदान की सुरक्षा और सुव्यवस्थित रखरखाव के लिए बाउंड्री वाल का निर्माण किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित संसाधन और प्रोत्साहन की है। यह निर्माण कार्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।
विधायक ने युवाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी निभाने और गांव का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
भूमि पूजन कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह, सरपंच श्रीमती पुष्पा कोरी,अजय गुप्ता, रतन यादव, शारदा महोबिया सहित पंचगणों सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बाउंड्री वाल बनने से खेल मैदान सुरक्षित होगा और बच्चों व युवाओं को नियमित अभ्यास के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। ग्राम पंचायत खमतरा में यह पहल ग्रामीण खेल संस्कृति को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।



