ढीमरखेड़ा–बहोरीबंद में सोलर पंप क्रांति प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना से कटनी के 559 किसानों को बड़ी सौगात
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा–बहोरीबंद में सोलर पंप क्रांति प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना से कटनी के 559 किसानों को बड़ी सौगात
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा -किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत कटनी जिले के 559 किसानों के खेतों में सोलर पंप लगाए जाएंगे। योजना के अंतर्गत किसानों को 1 एचपी से 7.5 एचपी तक के सोलर पंप 90 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर किसानों को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 20 जनवरी को ढीमरखेड़ा एवं बहोरीबंद विकासखंड में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में कृषि, ऊर्जा, बैंक और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहकर किसानों की प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग करेंगे।
यह योजना केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (कुसुम) के घटक कुसुम-ब के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जिसे मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना नाम दिया गया है। इसके तहत किसानों के खेतों में ऑफ-ग्रिड सोलर पंप स्थापित किए जाएंगे।
अतिरिक्त ऊर्जा का भी मिलेगा लाभ
सोलर पंप से सिंचाई के बाद बची ऊर्जा के वैकल्पिक उपयोग के लिए किसानों को यूनिवर्सल सोलर पंप कंट्रोलर (यूएसपीसी) का विकल्प भी दिया जाएगा।
इन तिथियों में लगेंगे शिविर
20 जनवरी – ढीमरखेड़ा, बहोरीबंद
22 जनवरी – विजयराघवगढ़, रीठी
23 जनवरी – कटनी, बड़वारा
(समय: सुबह 10 से शाम 6 बजे, संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय)
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और बैंक खाता खोलने हेतु 100 रुपये साथ लाना अनिवार्य होगा।यह योजना जिले के किसानों के लिए कम लागत में सिंचाई, बिजली बचत और आय बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत पहल मानी जा रही है।



