प्रशासन

जबलपुर में बहनों ने डबडबाई आंखों से पूर्व सीएम शिवराज सिंह को लगाया तिलक, शिवराज ने भी दिलाया विश्वास उन्हें छोडकऱ कहीं नहीं जाएगा उनका भाई और मामा

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

जबलपुर- भाई और मामा का रिश्ता होता ही कुछ ऐसा है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर के बरगी पहुंचे तो बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां आ जुटीं। बहनों ने डबडबाई आंखों से पूर्व सीएम को तिलक लगाया तो शिवराज ने विश्वास का दिलाया कि उन्हें छोडकऱ कहीं नहीं जाऊंगा। पूर्व सीएम शिवराज ने रानी दुर्गावती की समाधि पर फूल चढ़ाए और अमरकंटक रवाना हो गए।

पूर्व सीएम के बरगी पहुंचने पर महिलाओं और बच्चियों ने घेर लिया। कुछ महिलाएं तो फफक—फफककर रो पड़ीं और कहा कि भाई आप हम सब को छोडकऱ कहीं नहीं जाओ। डबडबाई आंखों से महिलाओं ने उनके माथे पर तिलक लगाया तो शिवराज भी भावुक हो गए और कहा कि यह रिश्ता विश्वास का है। बहनों को छोडकऱ वे कहीं नहीं जाएंगे। सभी से वे आत्मीयता से मिले और सांत्वना देते हुए आभार भी जताया।

बाद में वे अमरकंटक के लिए रवाना हुए। उससे पहले उन्होंने रानी दुर्गावती की समाधि पर जाकर श्रद्धाजंलि दी और पुष्प चढ़ाए। रिसॉर्ट में पौधरोपण कर कहा कि वीरांगना की धरती पर आकर वे ऊर्जा से भर जाते हैं। नई सरकार बरगी और जबलपुर के विकास के लिए काम करेगी।

रिसॉर्ट में लगाया पौधा

पूर्व सीएम परिवार के साथ पर्यटन विकास निगम के रिसॉर्ट में रुके थे। वहीं, गुरुवार सुबह पौधा लगाया और स्टाफ से कहा कि इसका संरक्षण करना। भाजपा के समर्थन के लिए लोगों का आभार जताते हुए अमरकंटक रवाना हो गए। वहां वे दो दिन रुकेंगे और नर्मदा की पूजा अर्चना करेंगे।

Related Articles

Back to top button