आस्थामध्यप्रदेश

जय श्री राम के जयघोष से गूंजेगा सिलौंडी: हनुमान जयंती पर अखंड मानस पाठ, भव्य शोभायात्रा और विशाल भंडारा

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जय श्री राम के जयघोष से गूंजेगा सिलौंडी: हनुमान जयंती पर अखंड मानस पाठ, भव्य शोभायात्रा और विशाल भंडारा

कलयुग की कलम सिलौंडी – हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सिलौंडी नगर में इस वर्ष भी भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध श्री बालाजी दरबार सिलौंडी में 1 अप्रैल, बुधवार से 24 घंटे के अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ धार्मिक आयोजनों की शुरुआत होगी।

दूसरे दिन 2 अप्रैल, गुरुवार को हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती एवं महाभोग के पश्चात श्री हनुमान प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में सायंकाल 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह आयोजन श्री बालाजी सुंदरकांड समिति सिलौंडी के तत्वाधान में किया जा रहा है, जिसमें समस्त सनातन धर्मावलंबियों को शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

हर वर्ष की भांति इस बार भी 2 अप्रैल को श्री बालाजी मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

हनुमान जयंती के अवसर पर सिलौंडी के विभिन्न मंदिरों में भी विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। बड़े हनुमान मंदिर, छोटे हनुमान मंदिर, बाजार मोहल्ला स्थित कुटी, राम मंदिर वाली कुटी, पंचमुखी हनुमान मंदिर, सिहोरा रोड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर तथा धरमपुरा हनुमान मंदिर में दिनभर पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पूरे नगर को सजाने-संवारने की तैयारियां भी जोरों पर हैं, जिससे सिलौंडी में हनुमान जयंती का पर्व भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button