आस्थामध्यप्रदेश

सिलौंडी को मिली आधुनिक सौगात: ‘सुदामा शंभू श्री टॉवर’ का भव्य शुभारंभ, रोजगार और सुविधाओं के नए द्वार खुले 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सिलौंडी को मिली आधुनिक सौगात: ‘सुदामा शंभू श्री टॉवर’ का भव्य शुभारंभ, रोजगार और सुविधाओं के नए द्वार खुले 

कलयुग की कलम सिलौंडी – क्षेत्र के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में सिलौंडी में ‘सुदामा शंभू श्री टॉवर’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री दद्दा जी धाम के प्रसिद्ध संत पंडित अनिल शास्त्री जी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ इस आधुनिक भवन का उद्घाटन किया।

यह सर्वसुविधायुक्त टॉवर सिलौंडी क्षेत्र में सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक बेहतर और सुसज्जित स्थान प्रदान करेगा। इसके निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

इस भवन का निर्माण सिलौंडी में जन्मे प्रसिद्ध उद्योगपति श्री सतीश राय द्वारा अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना से कराया गया है। उनका यह प्रयास गांव को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अब क्षेत्रवासी अपने अतिथियों के ठहरने और आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्था का लाभ उठा सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सिलौंडी के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Back to top button