आस्थामध्यप्रदेश

शारदेय नवरात्र दशहरा पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा, देवी प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कर कृत्रिम कुंडों में होगा विसर्जन

कलम की कलम से राकेश यादव

शारदेय नवरात्र दशहरा पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा, देवी प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कर कृत्रिम कुंडों में होगा विसर्जन

कलयुग की कलम उमरिया पान – नवरात्रि के नौ दिन तक चले माता की आराधना और भक्ति के बाद आज शारदेय नवरात्रि का समापन विजयादशमी पर विशेष धूमधाम के साथ किया जाएगा। उमरियापान ढीमरखेड़ा,सिलौडी, नगर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थापित सभी देवी प्रतिमाओं का आज विशाल चल समारोह निकालकर नगर भ्रमण कराया जाएगा, जिसके बाद उन्हें कृत्रिम कुंडों में विसर्जित किया जाएगा।

नगर के विभिन्न पंडालों और दुर्गा समितियों की ओर से सजाई गई प्रतिमाएं आज सुबह से ही विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन के बाद विसर्जन यात्रा के लिए तैयार की जाएंगी। चल समारोह में बैंड-बाजों, ढोल-ढमाकों और जयकारों के साथ भक्तों की भीड़ माता रानी के जयघोष करती हुई नगर की मुख्य सड़कों से गुजरेगी। यात्रा के दौरान नगरवासी मां दुर्गा की आरती और भजनों में लीन होकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बनाएंगे।

हर साल की तरह इस बार भी उमरियापान में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी प्रतिमाओं के दर्शन और विसर्जन यात्रा में भाग लेने पहुंचेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात रहेगा। साथ ही यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष टीम नियुक्त की गई है।

नगर परिषद और ग्राम पंचायतों द्वारा विसर्जन के लिए कृत्रिम कुंडों का निर्माण किया गया है ताकि पर्यावरण को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। स्थानीय सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों ने भी श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

शारदेय नवरात्र का समापन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि सामाजिक एकता और आस्था का पर्व भी है। उमरियापान में आज का दिन भक्तिभाव, उल्लास और अनुशासन का अद्भुत संगम साबित होगा, जब मां दुर्गा की प्रतिमाएं नगर भ्रमण के बाद जयकारों के बीच विदा की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button