मध्यप्रदेश
कटनी-जबलपुर की सीमा पर बने धनवाही SST चेकिंग नाका का एसडीओपी स्लीमनाबाद ने किया औचक निरीक्षण
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी
कटनी- लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के निर्देशानुसार आज थाना उमरियापान अंतर्गत कटनी जबलपुर सीमा पर स्थित धनवाही SST चेकिंग नाका का एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर ने किया औचक निरीक्षण। मौके पर कई वाहनों को रुकवाकर जांच की और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।




