प्रशासनमध्यप्रदेश

कटनी में आज से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव दीनदयाल परिसर में दिखी तैयारियों की रौनक, बड़े नेताओं और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी में होगा भव्य आगाज

कलयुग की कलम से राकेश यादव

 कटनी में आज से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव दीनदयाल परिसर में दिखी तैयारियों की रौनक, बड़े नेताओं और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी में होगा भव्य आगाज

कलयुग की कलम कटनी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट युवा–विकसित भारत’ अभियान को गति देने की दिशा में कटनी आज एक ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनने जा रहा है। 25 नवंबर को दीनदयाल खेल परिसर (फॉरेस्ट प्ले ग्राउंड) में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। खेल परिसर में तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं और पूरे जिले में उत्साह का माहौल चरम पर है।

इस भव्य आयोजन में अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ. सतेंद्र सिंह लोहिया और भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव विशेष उपस्थिति दर्ज कराएंगे, जिससे युवाओं में उत्साह और बढ़ गया है।भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री के. एल. मुरूगन होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह करेंगे।

महोत्सव का उद्घाटन खजुराहो- कटनी सांसद विष्णुदत्त शर्मा के संयोजन में होगा। विशिष्ट अतिथियों में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ. सतेंद्र सिंह लोहिया, क्रिकेटर केदार जाधव, विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय पाण्डे, अरविंद पटेरिया, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रहलाद लोधी, राजेश वर्मा, महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, चंद्रभान सिंह गौतम, ब्रजेन्द्र मिश्रा (डब्बू) आदि शामिल रहेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि तैयारियाँ तेज़ी से पूर्णता की ओर बढ़ रही हैं। दीनदयाल खेल परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में महोत्सव की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

कटनी जिले की तीनों विधानसभा—कटनी मुड़वारा, विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद—के लगभग 30 हजार युवा जनपद और तहसील स्तर से चयनित होकर जिला स्तर तक पहुँच चुके हैं। महोत्सव का फाइनल 25 दिसंबर को पन्ना में आयोजित होगा।

महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, वॉलीबॉल, रस्साकसी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, मलखंभ सहित कई प्रतिस्पर्धाएं होंगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि कटनी के लिए यह बड़ा गौरव है कि सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत यहीं से हो रही है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जिले की उभरती प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करेगा और इसे ऐतिहासिक बनाना सभी की जिम्मेदारी है।

जिलेभर में बढ़ते उत्साह के बीच अब सभी की निगाहें आज 25 नवंबर को होने वाले भव्य शुभारंभ पर टिकी हैं, जहां हजारों खिलाड़ियों और नागरिकों की उपस्थिति में खेल महोत्सव का शानदार आगाज होगा।

Related Articles

Back to top button