प्रशासनमध्यप्रदेश

संकल्प से समाधान अभियान: समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विकासखंड ढीमरखेड़ा  एवं  विजयराघवगढ़ में आज शिविरों की श्रृंखला

कलयुग की कलम से राकेश यादव

संकल्प से समाधान अभियान: समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विकासखंड ढीमरखेड़ा  एवं  विजयराघवगढ़ में आज शिविरों की श्रृंखला

कल की कलम ढीमरखेड़ा – जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर शुक्रवार 13 मार्च को विकासखंड कटनी, ढीमरखेड़ा और विजयराघवगढ़ में विशेष शिविर लगाए गए, जहां ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करते हुए उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड कटनी में ग्राम कैलवारा कला, खडौला, घघरीकला, घघरीखुर्द, चाका, पठरा, पतवारा और बडेरा के ग्रामीणों के लिए ग्राम कैलवारा कला में शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम अंतर्वेद, खाम्हा, गोपालपुर, घुघरा, घुघरी, देवरी बिछिया, दशरमन, परसेल, पिपरिया शुक्ल, बरही, बरौदा, मुरवारी, लालपुर और सनकुई के ग्रामीणों के लिए ग्राम पंचायत दशरमन में शिविर लगाया गया है।

वहीं विकासखंड विजयराघवगढ़ के ग्राम कुसमा, कारीतलाई, खिरवा, चरी, जमुआनीकला, टीकर, दुर्जनपुर, धनवाही, परसवारा, बम्हौरी, सलैया, कोहारी, हरदुआ हनुमान और हर्रैया के लोगों के लिए ग्राम पंचायत सलैया कोहारी में शिविर का आयोजन किया गया है।

इसके अतिरिक्त शनिवार 14 मार्च को विकासखंड विजयराघवगढ़ के ग्राम कांटी, घुनौर, जुगिया, जिवारा, देवसरी, इदौर, पडवई, पोनिया, बरहटा, मुडेहरा, मोहास, रजरवारा-1, रोहनिया और सिझहनी के ग्रामीणों के लिए ग्राम पंचायत कांटी में शिविर आयोजित किया जाएगा।

इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करेंगे तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी मौके पर ही पूरी की जाएगी। प्रशासन ने अधिक से अधिक ग्रामीणों से शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान कराने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button