संकल्प से समाधान अभियान: आज कटनी, ढीमरखेड़ा और रीठी में लगेंगे जनसमस्या समाधान शिविर
कलयुग की कलम से राकेश यादव

संकल्प से समाधान अभियान: आज कटनी, ढीमरखेड़ा और रीठी में लगेंगे जनसमस्या समाधान शिविर
कल की कलम कटनी – जिले में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर सोमवार 16 मार्च को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम कटनी क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 38 डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड, वार्ड क्रमांक 39 बाबा नारायण शाह वार्ड, वार्ड क्रमांक 40 हेमू कलाणी वार्ड, वार्ड क्रमांक 41 आचार्य कृपलानी वार्ड, वार्ड क्रमांक 42 संत कंवरराम वार्ड, वार्ड क्रमांक 43 महाराणा प्रताप वार्ड, वार्ड क्रमांक 44 विश्राम बाबा वार्ड तथा वार्ड क्रमांक 45 रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड के नागरिकों के लिए जोन क्रमांक 06 उप कार्यालय माधवनगर में शिविर आयोजित किया गया है। यहां संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे।
इसी क्रम में विकासखंड ढीमरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम इमलिया, कनौजा, धरवारा, पड़रभटा, पौनिया, बरेली, भटगवा, भूला, मझगवा (बड़खेरा), मढ़ाना, सरसवाही और सैलापुर के ग्रामीणों के लिए ग्राम पंचायत धरवारा में शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।
वहीं विकासखंड रीठी क्षेत्र के ग्राम कैमोरी, करहिया, खम्हरिया, खरखरी, धुधर, घोघरा, ढुढरी, पिपरिया, बड़खेरा, बड़ागांव और रैपुरा के ग्रामीणों के लिए पंचायत भवन परिसर खम्हरिया-2 में शिविर लगाया गया है। इस शिविर में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनका शीघ्र निराकरण किया जा सके और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। “संकल्प से समाधान” अभियान के माध्यम से शासन का उद्देश्य है कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनके नजदीक ही सुनिश्चित किया जाए और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।



