Blogमध्यप्रदेश

सुचारू और समय पर जनगणना कार्य करने ढीमरखेड़ा विकासखंड में आयोजित हुई समीक्षा बैठक..

कलयुग की कलम की सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

ढीमरखेडा- जिला प्रशासन की मंशा के अनुसार समयबद्ध जनगणना कार्यक्रम के अनुसार डिजिटल साधनों का उपयोग करते हुए सजकता, सटीकता एवं पारदर्शिता के साथ किए जाने हेतु बैठक जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी, तहसीलदार ,नायब तहसीलदार और अन्य राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित हुई। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत के सचिव ,ग्राम रोजगार सहायक और पटवारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य राष्ट्रीय कार्य है। इसे पूरे मनोयोग से समय सीमा में जनगणना कार्यक्रम के अनुसार प्राथमिकता देते हुए संपादित करें। यह आपकी अपनी दक्षता और अनुभवों को समृद्ध करने का बेहतर अवसर है। अधिकारियों द्वारा जनगणना कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया ताकि जनगणना कार्य पूरी शुद्धता के साथ त्रुटि विहीन हो सके।

जनपद सीईओ ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

जनगणना बैठक के पश्चात जनपद पंचायत के सीईओ श्री कोरी ने विभागीय योजनाओं मनरेगा, स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, ई केवाईसी आयुष्मान कार्ड, अपूर्ण कार्यों को मानकों के अनुरूप नियत समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण कराने ग्राम पंचायत वार विस्तार से समीक्षा की। ग्राम पंचायतों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रगति लाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button