आगामी त्यौहारों को लेकर नायब तहसीलदार अजय कुमार मिश्रा एवं थाना प्रभारी उमरिया पान सिद्धार्थ राय की मौजूदगी में उमरिया पान थाने में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
कलयुग की कलम से राकेश यादव
आगामी त्यौहारों को लेकर नायब तहसीलदार अजय कुमार मिश्रा एवं थाना प्रभारी उमरिया पान सिद्धार्थ राय की मौजूदगी में उमरिया पान थाने में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
MP कटनी-उमरिया पान थाना प्रांगण मैं शुक्रवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया 17 जून को बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने के लिया कहा गया थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने कहा कि सब मिलकर भाईचारे के साथ बकरीद का त्योहार मनाए ताकि त्योहारों का उत्साह और उमंग सदा बना रहे हमारा प्रयास रहेगा कि पुलिस प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा

थाना प्रभारी द्वारा मुस्लिम समुदाय के लोगों को यह भी बताया गया कि खुले में कुर्बानी ना हो इसका भी ध्यान रखा जाए बैठक के दौरान उमरिया पान में सीएम राईज स्कूल एवं सामुदायिक भवन को लेकर भी चर्चाएं हुई
नायब तहसीलदार अजय कुमार मिश्रा ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से चर्चा कर सी एम राईज स्कूल के लिए जगह चिन्हित करवाने मैं सहयोग करने के लिए कहा गया जिससे कि आने वाले दिनों में क्षेत्र के छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके बैठक के दौरान उपस्थित सरपंच अटल व्यवहार मास्टर शिवकुमार चौरसिया सुखदेव चौरसिया जमुना प्रसाद तिवारी भोला चौरसिया जगन्नाथ मांझी सिद्धार्थ दीक्षित जगमोहन मिश्रा पारस पटेल संदीप सोनी गुड्डा कोरी ताऺतू प्रदीप चौरसिया अंकित झारिया शानू भाईजान सलीम भाईजान अयूब भाईजान फरीद भाई जान मुन्ना भाईजान गुलाम भाईजान एवं सभी समुदाय के लोग एवं पुलिस स्टाफ की उपस्थिति रही



