प्रशासनमध्यप्रदेश

बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में कलेक्‍टर श्री यादव ने शिक्षाधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश परीक्षा केन्‍द्रो पर चौकस एवं पुख्‍ता सुरक्षा व्यवस्‍था सुनिश्चित करने की दी हिदायत परीक्षा केन्‍द्रों में केन्‍द्राध्‍यक्षों, सहायक केन्‍द्राध्‍यक्षों एवं कलेक्‍टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति के दिए निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में कलेक्‍टर श्री यादव ने शिक्षाधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश परीक्षा केन्‍द्रो पर चौकस एवं पुख्‍ता सुरक्षा व्यवस्‍था सुनिश्चित करने की दी हिदायत परीक्षा केन्‍द्रों में केन्‍द्राध्‍यक्षों, सहायक केन्‍द्राध्‍यक्षों एवं कलेक्‍टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति के दिए निर्देश

कलयुग की कलम कटनी–कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव ने सोमवार को माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित सभी जरूरी तैयारियों और व्‍यवस्‍थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को चाक-चौबंद और पुख्‍ता सुरक्षा व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत भी मौजूद रहे। 

कलेक्टर श्री यादव ने जिले के सभी 97 परीक्षा केन्‍द्रों में केन्‍द्राध्‍यक्षों एवं सहायक केन्‍द्राध्‍यक्षों और कलेक्‍टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की भी समीक्षा की। बताया गया कि इस वर्ष कक्षा दसवीं में नियमित 14 हजार 928 और स्‍वाध्‍यायी 655 छात्र तथा कक्षा 12वीं में नियमित 10 हजार 536 तथा स्‍वाध्‍यायी 720 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। कलेक्‍टर श्री यादव ने जिले में चिन्हित 7 संवेदनशील परीक्षा केन्‍द्रों में प्रेक्षकों का चयन कर उनकी नियुक्ति करने तथा जिले के परीक्षा केन्‍द्रों में निरीक्षण दलों का गठन करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही संवेदनशील परीक्षा केन्‍द्रों पर आवश्‍यक पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिये। 

जिला शिक्षा अधिकारी को कलेक्‍टर श्री यादव ने माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के सुव्‍यवस्थित संचालन हेतु जिला स्‍तर पर कंट्रोल रूम गठित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि इस कंट्रोल रूम में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की एक मोबाइल टीम भी मौजूद रहेगी। जो किसी भी आपात स्थिति में आवश्‍यकता पड़ने पर परीक्षा केन्‍द्रों में पहुँच कर जरूरतमंद छात्रों और अन्‍य स्‍टाफ को त्‍वरित चिकित्‍सा सुविधा मुहैया करायेगी। कलेक्‍टर श्री यादव ने कक्षा 10 वीं और 12वी की प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन हेतु बाह्य परीक्षकों का चयन कर उनकी नियुक्ति करने के निर्देश भी डीईओ श्री सिंह को दिये।

कलेक्‍टर श्री यादव ने बैठक में शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री थाने से ले जाने की ट्रैकिंग सिस्‍टम के साथ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल द्वारा निर्धारित मोबाइल ऐप से निगरानी की जाये। इसके अलावा जिला समन्‍वयक संस्‍था शासकीय उत्‍कृष्‍ट माध्‍यमिक विद्यालय माधवनगर में स्‍ट्रांग रूम एवं गार्ड की व्‍यवस्‍था की भी समीक्षा करते हुए कलेक्‍टर श्री यादव ने जिला समन्‍वयक संस्‍था से गोपनीय सामग्री सहित परीक्षा तिथियों में पुलिस थाना से परीक्षा केन्‍द्र तक प्रश्‍न पत्र केन्‍द्राध्‍यक्ष एवं सहायक केन्‍द्राध्‍यक्ष के साथ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशानुसार कलेक्‍टर प्रतिनिधियों के साथ जाने एवं परीक्षा प्रारंभ से एक घंटे तक रहकर आवश्‍यक व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Back to top button