मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकायुक्त के द्वारा घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा जाता है। ऐसा ही मामला सीधी जिले से सामने आया है। जहां रीवा लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए एक भू-अर्जन कर्मचारी को 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
दरअसल, भू अर्जन के कर्मचारी भूपेन्द्र पांडेय के द्वारा फोर लेन सड़क में जमीन का मुआवजा राशि दिलाने के एवज में मांगी रिश्वत मांगी जा रही थी। एक लाख की रिश्वत फरियादी पहले ही दे चुका था।