मध्यप्रदेशराजनीति

एमपी के टीकमगढ़ में टीवी डिबेट के दौैरान भिड़े कांग्रेस-बीजेपी के नेता, दोनों ही पार्टियों के नेताओं के बीच जमकर चली कुर्सियां, देखें वीडियो

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक टीवी चैनल के डिबेट के दौरान जमकर हंगामा हो गया। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। बीजेपी-कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर कुर्सियां उठाकर फेंकने लगे।
यह मामला टीकमगढ़ के नजर बाग का हैष जहां एक निजी टीवी चैनल की डिबेट के दौरान एक युवक ने बेरोजगारी को लेकर सवाल कर दिया तो बीजेपी कार्यकर्ता भड़क गए। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मामले को जैसे-तैसे शांत कराया गया।

तीन लोगों पर दर्ज हुआ मामला

बीजेपी की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है। बाबर खान, हिमांशु तिवारी और अन्य व्यक्ति के खिलाफ धारा 294, 323 ,506 ,499, 500 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं बीजेपी का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा देश के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द भाषा का प्रयोग किया गया, जिसको लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया, जिससे कार्यकर्ताओं को चोट आई हैं। घायल कार्यकर्ताओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका उपचार जारी है।

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप

कांग्रेस का कहना है कि इस घटना में कांग्रेस के करीब 8-10 कार्यकर्ता घायल हुए है। बीजेपी के नेताओं द्वारा जिस तरह से अचानक हमला किया गया है। वह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बीजेपी की हार की बौखलाहट है।

Related Articles

Back to top button