मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के जिलों में बाढ़ का अलर्ट भी जारी किया है। कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में मध्यम से तीव्र बाढ़ की संभावना जताई है। तो वहीं अनूपपुर, सीधी, सिंगरौली, मैहर, पन्ना, दमोह, जबलपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, उत्तरी सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दक्षिणी हरदा, उत्तरी बैतूल, पूर्वा रायसेन, पूर्वी विदिशा, पूर्वी अशोकनगर में हल्की से मध्यम बाढ़ की संभावना जताई है।