राजनीति

राहुल आज मध्यप्रदेश दौरे पर, मंडला-शहडोल में करेंगे सभाएं

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने प्रदेश की ओर रुख किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 अप्रेल को मंडला और शहडोल में रोड शो और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल पहली बार मप्र आ रहे हैं। पहली सभा आदिवासी बाहुल्य मंडला लोकसभा क्षेत्र के धनोरा (सिवनी) में दोपहर 2 बजे और दूसरी शहडोल के मेला ग्राउंड में चार बजे होगी। वे महाकौशल और विंध्य में चुनाव प्रचार को गति देंगे।

प्रियंका 15 को सतना में

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 15 अप्रेल को सतना लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगी। प्रदेश में प्रत्याशियों की ओर से सबसे ज्यादा मांग राहुल और प्रियंका की सभाओं की हैं।

Related Articles

Back to top button