प्रशासनमध्यप्रदेश

नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो” — NSS शिविर में जागरूकता की अलख, गांव-गांव गूंजे बदलाव के नारे प्रभात फेरी, योग, रैली और साइबर सुरक्षा संदेशों के साथ युवाओं ने दिया स्वस्थ समाज का संकल्प

कलयुग की कलम से राकेश यादव

“नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो” — NSS शिविर में जागरूकता की अलख, गांव-गांव गूंजे बदलाव के नारे प्रभात फेरी, योग, रैली और साइबर सुरक्षा संदेशों के साथ युवाओं ने दिया स्वस्थ समाज का संकल्प

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन सनकुई गांव में नशा मुक्ति और जनजागरूकता गतिविधियों का व्यापक आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार नागवंशी के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने गांव में जागरूकता का संदेश फैलाया।

 प्रभात फेरी से दिन की शुरुआत, स्वास्थ्य पर दिया जोर

स्वयंसेवकों ने प्रातःकाल प्रभात फेरी निकालकर व्यायाम, प्राणायाम, योग एवं परेड का अभ्यास किया। इसके बाद गांव में नशा मुक्ति रैली निकालकर लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

रैली के दौरान गूंजे प्रेरक नारे:नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो

नशे की लत एक बीमारी है, इससे दूर रहना समझदारी है

जो नशे को हराएगा, वही सच्चा वीर कहलाएगा

बीड़ी पीकर खांस रहा है, मौत से आगे नाच रहा है

स्वयंसेवकों ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और नशे से दूर रहने का आग्रह किया।

बौद्धिक सत्र में सुरक्षा और जागरूकता के संदेश

बौद्धिक सत्र में दलनायक अभिषेक कुमार ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी अभिषेक चोबे ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिए: दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें साइबर अपराध से बचने के लिए OTP किसी से साझा न करें प्रलोभन या इनाम वाले संदिग्ध कॉल से सावधान रहें सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करें स्वयं जागरूक बनें और परिवार व गांव को भी जागरूक करें श्री चौबे ने छात्र जीवन में NSS स्वयंसेवक के रूप में अपने अनुभव भी साझा किए।

 ग्रामीणों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में श्री आशीष नामदेव, पत्रकार जितेंद्र मिश्रा, स्वयंसेवकों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी द्वारा किया गया।

सामाजिक परिवर्तन की दिशा में युवा शक्ति

NSS शिविर के माध्यम से युवाओं ने यह संदेश दिया कि नशा मुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर सामूहिक प्रयास से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

गांव में निकली यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज की दिशा में युवाओं का सशक्त कदम साबित हुई।

Related Articles

Back to top button