Blog
		
	
	
महाकुंभ 2025 में संगम तट पर हुई भगदड़ में एमपी के श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को 2 लाख मुआवजा देने की घोषणा की, हेल्पलाइन नंबर भी हुआ जारी
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में बुधवार तड़के मौनी अमावस्या में अमृत स्नान से पहले संगम तट पर हुई भगदड़ में देश के अलग-अलग राज्यों के जान गवाने वाले लगभग 30 श्रद्धालुओं में से एमपी के भी 4 श्रद्धालुओं की जान गई है। इस हृद्य विदारक घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मां गंगा से दिवंगतों की पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की करबद्ध प्रार्थना की। साथ ही घोषणा की कि, हादसे में जान गवाने वाले मध्य प्रदेश वासियों के परिजन को अतिरिक्त 2 लाख मुआवजा राशि देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतिका हुकुमबाई लोधी के साथ साथ अन्य मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की घोषणा की है। जिला प्रशासन द्वारा भी नियमानुसार शोकाकुल परिवारों की हर संभव मदद भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि, उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय कर पार्थिव देह को एम्बुलेंस से गृह ग्राम लाने की व्यवस्था की गई है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
 
				 
					
 
					
 
						


