प्रशासनमध्यप्रदेश

जनसुनवाई में जनता की आवाज बनी प्राथमिकता कलेक्टर आशीष तिवारी ने 145 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जनसुनवाई में जनता की आवाज बनी प्राथमिकता कलेक्टर आशीष तिवारी ने 145 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश

कलयुग की कलम कटनी -कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिलेभर से आए 145 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत, पंचायत सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामले सामने आए।

जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्र, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उइके, प्रदीप कुमार मिश्रा सहित समस्त जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

भूमि पट्टा प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश

प्रेमनगर निवासी नरेश चौधरी ने वर्ष 2005 से भूमि पर काबिज होने एवं नियमित कर भुगतान के बावजूद पट्टा न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर ने नगर निगम कटनी एवं एसडीएम कटनी को नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।

पेंशन व जीपीएफ भुगतान का मामला

रीतू बर्मन ने बताया कि उनकी माता सावित्री देवी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाकल से एएनएम पद से वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हुईं, लेकिन अब तक पेंशन और जीपीएफ राशि नहीं मिली है। इस पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को निश्चित समय-सीमा में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समग्र आईडी रिकवरी का आदेश

ग्राम पंचायत बांध निवासी महेश प्रसाद ने समग्र आईडी हट जाने से राशन व दिव्यांग पेंशन न मिलने की समस्या बताई। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को समग्र परिवार आईडी पुनः सक्रिय कराने के निर्देश दिए।

बिजली बिल शिकायत पर जांच के आदेश

ग्राम बदेरा, तहसील विजयराघवगढ़ निवासी बालस्वरूप सिंह ने अत्यधिक बिजली बिल आने की शिकायत की। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को जांच कर यथोचित निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री तिवारी ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button