उमरियापान- कटनी जिले के उमरियापान में एक अक्टूबर से वन विभाग का वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह शुरु है। जिस पर शनिवार को उमरियापान में वन विभाग ने जागरूकता अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली। रैली सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय उमरियापान से निकलते हुए प्रमुख मार्गों से निकाली गई। जिसमें छात्र छात्राओं और वन कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों को वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। ढीमरखेड़ा रेंजर अजय मिश्रा ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों का महत्व बताया। इस मौके पर प्राचार्य मुकेश पटेल, डिप्टी रेंजर आर के मिश्रा सहित छात्र छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति रहीं।