प्रशासनमध्यप्रदेश

कलेक्टर की मौजूदगी में विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र सुरखी पौड़ी में कार्यक्रम संपन्न

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कलेक्टर की मौजूदगी में विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र सुरखी पौड़ी में कार्यक्रम संपन्न

कलयुग की कलम कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने मत्स्य पालन हेतु उच्च गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराने और मत्स्य कृषकों को मछुआ क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर शुक्रवार को विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य बीज प्रक्षेत्र सुरखी पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कहीं। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार भी मौजूद रही।

कलेक्टर श्री तिवारी ने मत्स्य उत्पादन से संबंधित संरचनाओं एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए मत्स्य पालकों को उच्च गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने मत्स्य विभाग को निर्देशित किया। साथ ही मत्स्य कृषकों के द्वारा मछुआ क्रेडिट कार्ड संबंधी समस्या बताने पर कलेक्टर ने शीघ्र ही क्रेडिट कार्ड वितरित कराने मत्स्य पालकों को आश्वस्त किया। कलेक्टर श्री तिवारी ने मत्स्य पालक कृषकों की समस्या को निराकृत करते हुए अधिक उत्पादन एवं आर्थिक सुदृढीकरण हेतु प्रेरित किया गया।

कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा ग्राम खडौली के खूब सिंह को पौंड बायोप्लाक्स निर्माण हेतु स्वीकृति आदेश प्रदान किया और जिले में अच्छा कार्य करने के लिए आदर्श मछुआ सहकारी समिति को भी पुरस्कृत किया गया। कलेक्टर ने ग्राम बरगवां के कोमल सिंह व ग्राम कैलवारा खुर्द के दशरथ बर्मन ग्राम चरगवां के महीपा बसोर एवं चम्मू बर्मन को मछुआ क्रेडिट कार्ड वितरित किए ।

इस अवसर पर मत्स्य विभाग के सहायक संचालक आशीष कुमार नायक ने शासन की प्रमुख योजनाओं जैसे मछुआ क्रेडिट कार्ड प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना पौंड बायो फ्लॉक, आर ए एस, मोटर साइकिल विथ आइस बॉक्स की साइज व स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण आदि और मुख्यमंत्री समृद्धि योजना मत्स्य बीज संवर्धन झींगा पालन स्मार्ट फिश पार्लर की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि विभाग डॉ आर एन पटेल, देवेंद्र चक्रवर्ती, प्रियंका पटेल और मत्स्य निरीक्षक रूचि प्रजापति सहित जल संसाधन विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button