एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

रंगों और शब्दों में सजा ‘मेरे सपनों का भारत’, विद्यार्थियों ने दिखाई विकसित राष्ट्र की तस्वीर,ढीमरखेड़ा शासकीय महाविद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, विजेता विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे सहभागिता

कलयुग की कलम से राकेश यादव

रंगों और शब्दों में सजा ‘मेरे सपनों का भारत’, विद्यार्थियों ने दिखाई विकसित राष्ट्र की तस्वीर,ढीमरखेड़ा शासकीय महाविद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, विजेता विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे सहभागिता

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं और विचारों के माध्यम से ‘मेरे सपनों का भारत’ की तस्वीर प्रस्तुत की। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विकसित भारत को लेकर अपने विचार और कल्पनाएं सामने रखीं।

महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. आकृति के मार्गदर्शन एवं डॉ. श्वेता सिंह बघेल के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से विकसित भारत की संभावनाओं, प्रगति और अपने सपनों के भारत की कल्पना प्रस्तुत की। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से विकसित भारत के विभिन्न स्वरूपों को कागज पर उकेरा।

भाषण में राधा पटेल ने मारी बाजी

भाषण प्रतियोगिता में राधा पटेल, बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीनदयाल चक्रवर्ती, बीए तृतीय वर्ष द्वितीय तथा ब्रजकिशोर, बीए प्रथम वर्ष तृतीय स्थान पर रहे।

चित्रों में स्नेहलता ने दिखाई प्रतिभा

चित्रकला प्रतियोगिता में स्नेहलता बड़गैंया, बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया। वर्षा पटेल, बीएससी द्वितीय वर्ष ने द्वितीय तथा राधिका कुम्हार, बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगामी दिनों में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर डॉ. राजाराम सिंह, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. हर्षित द्विवेदी, डॉ. मनीषा व्यास, काव्या साहू, डॉ. स्मिता परसाई एवं श्री युवराज तिवारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button