प्रशासनमध्यप्रदेश

कटनी में पुलिस का महाअभियान: एक रात में 109 अपराधी गिरफ्तार‘नाइट कॉम्बिंग’ ऑपरेशन से बदमाशों में हड़कंप, नशेड़ियों और अवैध धंधों पर सख्त कार्रवाई

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी में पुलिस का महाअभियान: एक रात में 109 अपराधी गिरफ्तार‘नाइट कॉम्बिंग’ ऑपरेशन से बदमाशों में हड़कंप, नशेड़ियों और अवैध धंधों पर सख्त कार्रवाई

कलयुग की कलम कटनी -जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कटनी पुलिस ने बीती रात व्यापक ‘नाइट कॉम्बिंग’ अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में हुए इस विशेष ऑपरेशन में एक ही रात में 109 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से जिले भर के बदमाशों में हड़कंप की स्थिति बन गई।

भारी पुलिस बल के साथ सघन घेराबंदी

अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में 170 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं जवानों की टीमें गठित की गईं। जिले के सभी थानों और अनुभागों में एक साथ कार्रवाई करते हुए फरार वारंटियों की धरपकड़ और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

 अपराध के विभिन्न मोर्चों पर पुलिस का प्रहार वारंटी व फरार आरोपी गिरफ्तार

पुराने लंबित वारंटों के आरोपियों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।

अवैध शराब और जुआ पर कार्रवाईआबकारी अधिनियम के तहत 10 प्रकरण दर्ज जुआ अधिनियम के तहत 03 मामले कायम अवैध हथियार बरामद आर्म्स एक्ट के तहत 02 आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु BNSS की विभिन्न धाराओं के तहत लगभग 112 व्यक्तियों पर वैधानिक कार्रवाई की गई

 सड़क पर हुड़दंग करने वालों पर भी कड़ा रुख

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। ऐसे तत्वों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई कर उन्हें चेतावनी दी गई तथा आवश्यक वैधानिक कदम उठाए गए।

कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश

इस व्यापक कार्रवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से भी शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Back to top button