प्रशासनमध्यप्रदेश

शैडो एरिया’ में पुलिस का शिकंजा: आधी रात सड़कों पर उतरे एसपी, अमकुही पहाड़ी पर खुद की पेट्रोलिंग से अपराधियों में हड़कंप 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

शैडो एरिया’ में पुलिस का शिकंजा: आधी रात सड़कों पर उतरे एसपी, अमकुही पहाड़ी पर खुद की पेट्रोलिंग से अपराधियों में हड़कंप 

कलयुग की कलम कटनी – जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों में भय का माहौल बनाने के लिए कटनी पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अब पुलिस की नजर उन ‘शैडो एरिया’ पर है, जो लंबे समय से अपराध और असामाजिक गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाते रहे हैं।

एसपी खुद उतरे मैदान में, रात में किया औचक निरीक्षण

पुलिसिंग को जमीन पर उतारते हुए एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने देर रात खुद शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। उन्होंने थाना कोतवाली क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी और थाना माधवनगर अंतर्गत अमकुही पहाड़ी जैसे एकांत स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

होटल, लॉज और धर्मशालाओं पर कड़ी नजर

एसपी के निर्देश पर जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए सघन तलाशी और पूछताछ होटल, लॉज और धर्मशालाओं में ठहरने वालों का सत्यापन बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी

 हॉटस्पॉट इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

चिन्हित अपराध संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी से इन इलाकों में सुरक्षा का दायरा मजबूत किया जा रहा है, जिससे आम नागरिक खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर सकें।

 पुलिस की सख्त चेतावनी और जनता से अपील

एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कटनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या डायल 100 पर दें।

Related Articles

Back to top button