उमरिया पान बस स्टैंड पर पुलिस की सख्ती: मॉडिफाइड बाइक जब्त, नशे में चालक पर कार्रवाई
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरिया पान बस स्टैंड पर पुलिस की सख्ती: मॉडिफाइड बाइक जब्त, नशे में चालक पर कार्रवाई
कलयुग की कलम कटनी – कटनी पुलिस के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उमरिया पान पुलिस ने पैदल गश्त के दौरान प्रभावी कार्रवाई कर आमजन को कड़ा संदेश दिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र जायसवाल ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान दो प्रमुख कार्रवाई की गईं।
मॉडिफाइड बाइक को बनाया था आइसक्रीम ठेला
बस स्टैंड के पास पुलिस टीम की नजर एक दोपहिया वाहन पर पड़ी जिसे अवैध रूप से मॉडिफाई कर पीछे अतिरिक्त पहिए लगाकर आइसक्रीम ठेले का रूप दिया गया था। यह मोटर व्हीकल एक्ट का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन पर चालानी कार्रवाई की।

नशे में वाहन चला रहा चालक पकड़ा, वाहन जब्त
गश्त के दौरान एक अन्य व्यक्ति शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाते पाया गया। मौके पर ब्रीथ एनालाइजर से जांच में नशे की पुष्टि होने पर चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर वाहन जब्त कर लिया गया।
पुलिस की चेतावनी
थाना उमरिया पान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन, अवैध वाहन मॉडिफिकेशन तथा नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा।



