मध्यप्रदेश

एमपी के राजगढ़ में पुलिस SI का मर्डर, लेडी कॉन्स्टेबल और प्रेमी ने मिलकर कार से कुचला, मौत

Kalyug Ki Kalam Se Rameshwar Tripathi

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लेडी कॉन्स्टेबल और उसके प्रेमी ने पूरी प्लानिंग के तहत इस हत्या को अंजाम दिया और हादसे की शक्ल देने की कोशिश की लेकिन कुछ ही घंटों की तफ्तीश में उनके जुर्म का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने लेडी कॉन्स्टेबल और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में जुटी हुई है।

एसआई को कार से कुचला

राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर दीपांकर गौतम को 10 सितंबर (मंगलवार) की दोपहर हाईवे पर एक पेट्रोल पम्प के सामने एक कार ने पहले तो टक्कर मारी और फिर घसीटते हुए ले गई। इस हादसे के बाद कार सवार पुलिस थाने पहुंचे और सरेंडर कर दिया। कार में लेडी कॉन्स्टेबल पल्लवी सोलंकी और उसका प्रेमी करण ठाकुर सवार थे। जिन्होंने बताया कि उनकी कार से किसी का एक्सीडेंट हो गया है। कुछ देर बाद पता चला कि पल्लवी और उसके प्रेमी ने कार से जिसे टक्कर मारी थी वो सब इंस्पेक्टर दीपांकर गौतम था जिसकी मौत हो चुकी है।

बातचीत करने बुलाया और मार डाला

लेडी कॉन्स्टेबल पल्लवी और उसके प्रेमी करण ने फोन कर मंगलवार की दोपहर को दीपांकर को फोन कर ब्यावरा बुलाया। बार-बार फोन कर बुलाने पर जब दीपांकर पहुंचा तो करण और पल्लवी से उसका विवाद हुआ। ये बात दीपांकर ने अपने साथी एसआई सुभाष यादव को फोन कर बताई थी। सुभाष ही वो शख्स है जिसने इस हादसे को अपनी आंखों से देखा था। सुभाष ने पुलिस को बताया है कि वो विवाद के बाद जब दीपांकर देहात थाने की ओर बाइक लेकर निकला तो पल्लवी व करण ने अपनी कार MP 09 ZD 4563 से उसका पीछा किया और तेज रफ्तार में उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगने पर दीपांकर उछल कर कार के बोनट पर गिरा तो आरोपी उसे काफी दूर तक घसीटते ले गए।
एसआई दीपांकर गौतम के मर्डर की इस प्लानिंग का खुलासा तब हो पाया जब पुलिस अधिकारियों ने रातभर अलग अलग लेडी कॉन्स्टेबल पल्लवी सोलंकी और उसके करण से पूछताछ की। बार-बार बयान बदल रहे दोनों आरोपियो से जब चश्मदीद एसआई सुभाष के द्वारा बताई गई घटना के आधार पर पूछताछ हुई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपियों को कोई पछतावा नहीं है।

Related Articles

Back to top button