बरही- कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 2 साल की मासूम के साथ उसकी 25 वर्षीय मां फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। यह वारदात बरही थाना क्षेत्र के पथरहटा की है। वही वारदात की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां बेटी के शव को फंदे से उतरवाकर अपने अधिकार में लेते हुए पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही भिजवाया है। पुलिस ने बताया कि पथरहटा निवासी संजय कोल की 25 वर्षीय पत्नी सुमित्रा कोल के साथ उसकी 2 वर्षीय मासूम बेटी घर में फांसी पर फंदे में लड़की मिले मां बेटी को फांसी में फंदे लटकाया गया या फिर आक्रोश में आकर मृतिका मां ने यह कदम उठाया है। इसकी हर पहलू की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। इस खबर से इलाके में मातम पसरा हुआ है। वही मृतिका के मायके पक्ष से पिता ने दोनों की हत्या पर फांसी में लटकाने का आरोप लगाया हैं।
बरही पुलिस के साथ सिंगौडी नायाब तहसीलदार प्रश्न कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे। घटना बीती शाम की है घर पर कोई नहीं था, मृतिका का पति सास ससुर मजदूरी करने गए थे जबकि ननद शालिनी पेपर देने गई हुई थी।