कटनी में रेत कारोबारी पर पुलिस का शिकंजा बड़वारा पुलिस की तड़के कार्रवाई, अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी में रेत कारोबारी पर पुलिस का शिकंजा बड़वारा पुलिस की तड़के कार्रवाई, अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
कलयुग की कलम बड़वारा -जिले में अवैध खनन एवं रेत परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। यह कार्रवाई 28 फरवरी 2026 की सुबह ग्राम बसाड़ी मोड़ पर की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध खनन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन की जांच की।
बिना दस्तावेज मिला रेत से भरा वाहन
पुलिस को ग्राम बसाड़ी मोड़ पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से भरी हुई संदिग्ध अवस्था में मिली। पूछताछ में चालक ने अपना नाम आनंद पटेल (30 वर्ष), निवासी ग्राम बसाड़ी, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताया।
जब पुलिस ने परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज एवं ड्राइविंग लाइसेंस मांगा, तो चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में अवैध रूप से रेत परिवहन की पुष्टि हुई।
पंचनामा कर वाहन जब्त
मौके पर गवाहों की उपस्थिति में आईशर सिल्वर कंपनी का ट्रैक्टर (क्रमांक MP21ZC9545) मय रेत से भरी ट्रॉली को विधिवत पंचनामा तैयार कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त किया गया। जब्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.के. पटेल सहायक उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह प्रधान आरक्षक नितेश डोगरे
अभियान रहेगा जारी
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं रेत परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे मामलों की सूचना पुलिस को देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।



