जनसुनवाई में पुलिस कप्तान का सख्त रुख, 23 शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने आमजन की समस्याएं सुनकर दिए संवेदनशील व निष्पक्ष निराकरण के आदेश
कलयुग की कलम से राकेश यादव

जनसुनवाई में पुलिस कप्तान का सख्त रुख, 23 शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने आमजन की समस्याएं सुनकर दिए संवेदनशील व निष्पक्ष निराकरण के आदेश
कलयुग की कलम कटनी -आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम कटनी के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में संपन्न हुई।
जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक एवं उपस्थित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक की शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।
आज की जनसुनवाई में कुल 23 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से आपसी एवं पारिवारिक विवाद, लेन-देन से जुड़े मामले, सुनवाई न होने की शिकायतें, प्लॉट एवं भूमि विवाद, धोखाधड़ी के प्रकरण, महिला अपराध से संबंधित मामले तथा अन्य पुलिस से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के माध्यम से आम नागरिकों को न्याय दिलाना और पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।



