मध्यप्रदेशराजनीति
एमपी के दमोह पहुंचे पीएम ने किया विपक्ष पर जोरदार हमला, VIDEO
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट
दमोह- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्यप्रदेश के दमोह में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी का यह पिछले 12 दिनों में चौथा दौरा था। प्रधानमंत्री दमोह जिले से लगे इमलाई गांव में 45 एकड़ एरिया में बनाए गए सभा स्थल से जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि शुक्रवार 19 अप्रैल से ही मध्यप्रदेश के पहले चरण का मतदान शुरू हुआ है और छह लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चौथी बार मध्यप्रदेश में भाजपा के पक्ष में चुनावी सभा कर रहे हैं। इससे पहले मोदी 7 अप्रैल को जबलपुर में रोड शो करने आए थे। 9 अप्रैल को बालाघाट में सभा की थी और 14 अप्रैल को नर्मदापुरम के पिपरिया में सभा की थी। पीएम मोदी दमोह की सभा करने के बाद जबलपुर रवाना हो जाएंगे।
अब संपत्ति में महिलाओं का भी हक
मोदी ने कहा कि पहले महिलाओं के नाम पर कोई संपत्ति नहीं होती थी। सबकुछ पुरुषों के नाम पर होता था। पहले पति के नाम होती थी, बाद में बेटे के नाम होती थी। महिला के नाम कुछ नहीं होता था। मोदी ने तय किया, पीएम आवास योजना की वजह से करोड़ों महिलाओं के नाम पहली बार कोई प्रापर्टी दर्ज हुई है। पिछले 10 साल में 10 करोड़ बहनें स्व सहायता केंद्रों से जु़ड़ी हैं। अब मोदी ने 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है।
मोदी बोले- पूरा भारत मेरा परिवार
मोदी ने कहा कि मेरा भारत ही मेरा परिवार है। जो कुछ भी कर रहा हूं आपके लिए कर रहा हूं। लेकिन, परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बेचैन कर रही है। वे कहते हैं कि भाजपा सरकार बनी तो आग लग जाएगी। इंडी गठबंधन के लोग मोदी को आए दिन धमकियां दे रहे हैं, लेकिन मोदी न कभी धमकियों से डरा है न आगे डरेगा।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi दमोह, मध्य प्रदेश में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/64hTUaQR24
— BJP (@BJP4India) April 19, 2024



