मध्यप्रदेश

सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय उमरियापान का अचानक गिरा प्लास्टर, सभी छात्र व शिक्षकगण सुरक्षित

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी

उमरियापान- कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड अंतर्गत सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय उमरियापान के भवन की छत का प्लास्टर अचानक उखड़कर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि जिस वक्त प्लास्टर गिरा वहां पर बच्चे नहीं थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार ढीमरखेड़ा विकासखंड के उमरियापान स्थित सीएम राइस उत्कृष्ट विघालय में शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे अचानक विद्यालय के भवन के बरामदे का प्लास्टर भरभराकर गिर गया। जिससे बच्चोें और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। वही किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी बच्चे व शिक्षक सुरक्षित है।

Related Articles

Back to top button