एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जिला एवं सत्र न्यायालय कटनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित
कलयुग की कलम से राकेश यादव

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जिला एवं सत्र न्यायालय कटनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित
कलयुग की कलम कटनी -प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, जिला एवं सत्र न्यायालय कटनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का तीसरा चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और अन्य न्यायाधीशों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार कटनी में यह कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया गया। पहले दो चरण 26 जुलाई और 31 जुलाई को आयोजित किए गए थे। जबकि तीसरे चरण का आयोजन 13 अगस्त को अपराह्न 2:30 बजे हुआ।

इस दौरान, न्यायिक अधिकारियों, अभियोजन परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों ने मिलकर व्यापक स्तर पर पौधे लगाए। इस अवसर पर मौजूद सभी अधिकारियों ने वृक्षारोपण के महत्व पर जोर दिया और इसे एक यादगार और पवित्र कार्य बताया।
इस दौरान भू-भास्कर यादव एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश राजेश नंदेश्वर, चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय पाल सिंह बुंदेला, सहायक निदेशक अभियोजन रामनरेश गिरि, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी आशुतोष द्विवेदी, सुरेन्द्र कुमार गर्ग, धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, दिनेश कुमरे, प्रसून द्विवेदी, ज्योति झारिया, श्वेता चौहान, विनीता मिश्रा, राजेश्वरी पटवा मोहित छबलानी, शुभम गुप्ता, अशोक शुक्ला द्वारा आपस में समन्वय बनाकर व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण कार्य को संपन्न कराया गया।



