मध्यप्रदेश

एमपी के दमोह में शव यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, सड़क पर अर्थी छोड़कर भागे लोग, इलाके में मचा हड़कंप

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

दमोह जिले के फुटेरा वार्ड में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां रास्ते से गुजर रही एक शव यात्रा पर मधुमक्खियों ने अचानक से हमला कर दिया। कुछ देर के लिए तो मौके पर चीख पुकार मच गई। फिर देखते ही देखते अंतिम यात्रा में शामिल लोग सड़क पर अर्थी छोड़कर ही भाग निकले।

ये अजीबो गरीब घटना फुटेरा वार्ड के तालाब के पास उस समय घटी, जब मार्ग से एक शव यात्रा गुजर रही थी। अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने यात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए। मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए कई लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, कुछ लोगों ने तो तालाब में छलांग लगाकर अपनी जान बचाने की कोशिश की।

माना जा रहा है कि शव यात्रा में शामिल किसी व्यक्ति ने मधुमक्खियों के छत्ते की छेड़ की है, जिसके चलते उन्होंने भीड़ पर हमला कर दिया। फिलहाल, हमले में कई लोगों को मधुमक्खियों ने काटा है, लेकिन गनीमत रही कि, किसी को गंभीर घाव नहीं आए हैं।

Related Articles

Back to top button