कटनी जिले की शासकीय तिलक महाविद्यालय की छात्रा परिज्ञा पुरोहित ने राष्ट्रीय महोत्सव नई दिल्ली में की सहभागिता
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी जिले की शासकीय तिलक महाविद्यालय की छात्रा परिज्ञा पुरोहित ने राष्ट्रीय महोत्सव नई दिल्ली में की सहभागिता
कलयुग की कलम कटनी-विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग – राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन 10 से 12 जनवरी , दिल्ली के भारत मंडपम में चार चरणों में किया गया। पहले चरण ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन, में लगभग 30 लाख युवाओं ने भाग लिया तथा दूसरे चरण में 2 लाख युवा निबंध लेखन के लिए चयनित हुए थे जबकि तृतीय चरण में 9 हजार लोगों का चयन राज्य स्तर पर पीपीटी प्रेजेंटेशन एवं इंटरव्यू के लिए हुआ था। इनमें से करीब 3 हजार लोगों का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

यंग लीडर्स डायलॉग के साथ में नेशनल यूथ फेस्टिवल का भी आयोजन हुआ था।विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनी सहभागिता दिखाई थी। राष्ट्रीय स्तर राष्ट्रीय युवा महोत्सव में मध्य प्रदेश से 45 युवाओं ने सहभागिता किया जिसमें कटनी जिले की छात्रा कुमारी परिज्ञा पुरोहित की सहभागिता रही ।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा भी इस कार्यक्रम में सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में अनेक महान हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करी थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मनसुख मंडाविया, रक्षा खडसे, आनंद महिंद्रा, एस. सोमनाथ, पालकी शर्मा उपाध्याय, बाइचुंग भूटिया एवं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स, परिज्ञा पुरोहित के राष्ट्रीय युवा महोत्सव भारत मंडपम में शामिल हुए। कार्यक्रम में चयन होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार बाजपेई , सचिन पुरोहित,चित्रा पुरोहित एवं महाविद्यालय परिवार ने छात्रा कुमारी परिज्ञा पुरोहित को बधाई दी हैं।



