मध्यप्रदेशराजनीति

उमरियापान में पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय: अंत्योदय के संकल्प के साथ समर्पण अभियान को मिली गति विनायक भवन में आयोजित कार्यक्रम में संगठन विस्तार, समर्पण निधि और रोजगार पर हुआ व्यापक मंथन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान में पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय: अंत्योदय के संकल्प के साथ समर्पण अभियान को मिली गति विनायक भवन में आयोजित कार्यक्रम में संगठन विस्तार, समर्पण निधि और रोजगार पर हुआ व्यापक मंथन

कलयुग की कलम उमरिया पान -एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उमरियापान मंडल द्वारा विनायक भवन में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए अंत्योदय के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, जिला मंत्री प्रशांत राय, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, मंडल महामंत्री संदीप सोनी, धर्मेंद्र गौतम, अंकित झारिया, सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश नामदेव, आईटी सेल प्रभारी राकेश यादव, राकेश दाहिया, प्रदीप चौरसिया, सुशांक चौरसिया, संजय चौरसिया, बड़ा गुप्ता, संजू दीक्षित, रिंकू मिश्रा, अनिल नामदेव, प्रहलाद सोनी, कोमल गोस्वामी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता सुरेश राय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बचपन, संघर्षमय जीवन और संगठन निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय चिंतन को आधुनिक संदर्भों में प्रस्तुत करते हुए “एकात्म मानववाद” का दर्शन दिया, जिसमें व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के संतुलित विकास की बात कही गई है।

जिला मंत्री प्रशांत राय ने उनके आदर्शों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए समर्पण निधि अभियान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आजीवन समर्पण सहयोग निधि में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।

विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उनका अंत्योदय का विचार आज भी मार्गदर्शक है। उन्होंने बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को लेकर चल रहे प्रयासों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने युवा वर्ग से आह्वान किया कि विधानसभा क्षेत्र में दस-दस युवाओं की समितियां बनाकर स्वरोजगार और शासकीय योजनाओं से जुड़ें, ताकि आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जा सकें।

मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संगठनात्मक जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि उनके सिद्धांत कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने समर्पण निधि सहित संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सुशांक चौरसिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण और अंत्योदय के संकल्प को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button