एक बार फिर बड़वारा सांसद प्रतिनिधि नियुक्त हुए पद्मेश गौतम कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयां
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा-शहडोल लोकसभा से सांसद हिमाद्री से ने एक बार फिर बड़वारा विधानसभा से पद्मेश गौतम को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है जिला योजना समिति जिला पंचायत कटनी की बैठकों में एवं विधानसभा बड़वारा अंतर्गत सभी शासकीय बैठक हेतु पद्मेश गौतम को सांसद हिमाद्री सिंह ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है श्री गौतम के प्रतिनिधि बनने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है श्री गौतम का पिछला कार्यकाल भी बहुत ही सराहनी रहा है हमेशा अपने बड़वारा क्षेत्र में आम जनमानस के बीच बने रहना एवं उनके हर दुख सुख में सम्मिलित होना या जनता जनार्दन की जो भी समस्याएं हैं उच्च स्तर तक पहुंचा कर उनकी समस्या का निदान करना जैसे अनेकों कार्य सांसद प्रतिनिधि द्वारा किए गए जिससे एक बार पुनः सांसद हिमाद्री सिंह ने अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है