प्रशासनमध्यप्रदेश

जिले में धान खरीदी रफ्तार पर — अब तक 42 हज़ार MT से अधिक उपार्जन, किसानों को 47 लाख का भुगतान ढीमरखेड़ा सबसे आगे — उपार्जन में जिले की टॉप तहसील

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जिले में धान खरीदी रफ्तार पर — अब तक 42 हज़ार MT से अधिक उपार्जन, किसानों को 47 लाख का भुगतान ढीमरखेड़ा सबसे आगे — उपार्जन में जिले की टॉप तहसील

कलयुग की कलम कटनी – समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी ने जिले में रफ्तार पकड़ ली है। खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत 1 दिसंबर से शुरू हुए उपार्जन में गुरुवार, 10 दिसंबर तक 4,580 किसानों से 42,380 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा जा चुका है।
जिले के 38,986 किसानों द्वारा स्लॉट बुक किए जा चुके हैं, जबकि 6,358 मीट्रिक टन के स्वीकृति पत्रक जारी हो चुके हैं। अब तक 47 लाख रुपये का भुगतान किसानों के खातों में भेजा जा चुका है।

ढीमरखेड़ा सबसे आगे — उपार्जन में जिले की टॉप तहसील

धान खरीदी की प्रगति में तहसील ढीमरखेड़ा प्रथम स्थान पर है। यहां अब तक 1,106 किसानों से 8,142 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
दूसरे स्थान पर तहसील बड़वारा, जहां 822 किसानों से 7,774 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

अन्य तहसीलों में खरीदी की स्थिति

  • बहोरीबंद – 783 किसान, 7,645 MT
  • विजयराघवगढ़ – 620 किसान, 5,819 MT
  • रीठी – 357 किसान, 3,955 MT
  • बरही – 340 किसान, 3,714 MT
  • कटनी नगर – 272 किसान, 2,598 MT
  • स्लीमनाबाद – 280 किसान, 2,733 MT

कलेक्टर के सख्त निर्देश – किसानों से जुड़ा काम सर्वोच्च प्राथमिकता

कलेक्टर आशीष तिवारी ने सभी खरीदी केंद्रों में
तिरपाल, पन्नी और सुरक्षा इंतज़ाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही स्पष्ट कहा कि“किसानों के हित में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु रहें और किसान बिना परेशानी के अपना धान बेच सके।

Related Articles

Back to top button