ऑपरेशन_शिकंजा : अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस का महाप्रहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ 40 ठिकानों पर छापा, सैकड़ों पाव शराब और दर्जनों लीटर कच्ची मदिरा ज़ब्त
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ऑपरेशन_शिकंजा : अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस का महाप्रहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ 40 ठिकानों पर छापा, सैकड़ों पाव शराब और दर्जनों लीटर कच्ची मदिरा ज़ब्त
कलयुग की कलम उमरिया पान -जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत पुलिस ने बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस विशेष अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ 40 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई, जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया।
पुलिस टीमों ने तड़के से ही संदिग्ध ठिकानों को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान 459 पाव देशी अवैध शराब एवं 67 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अवैध शराब निर्माण और संग्रहण के साक्ष्य भी मिले, जिन्हें मौके पर जब्त किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त कराने की दिशा में एक सख्त कदम है। अवैध शराब न केवल अपराध को बढ़ावा देती है, बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बनती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए।
अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन शिकंजा आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब कारोबार से जुड़े नेटवर्क को जड़ से समाप्त किया जाएगा।
इस सख्त कार्रवाई से आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है और पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की जा रही है। वहीं शराब माफियाओं में पुलिस की इस आक्रामक रणनीति से खौफ साफ नजर आ रहा है।



