कटनी – पंचायत पदाधिकारियों का एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यक्रम मंगलवार 30 जनवरी को प्रातः 11बजे से द्वारका भवन कटनी में आयोजित होगा। आयोजित कार्यक्रम में प्रत्येक जनपद पंचायत से 20 सरपंच, 20 सचिवों और दो प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिभागियों के रूप में नामांकित किए जाने के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। सीईओ श्री गेमावत ने बताया कि प्रशिक्षण की समस्त गतिविधियों के लिए जनपद पंचायत स्तर पर सभी खंड पंचायत अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जनपद पंचायत स्तर से दो प्रशिक्षणार्थी (बीपीओ, एपीओ ,बी सी और समग्र अधिकारी) को प्रशिक्षण में भेजे जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं और प्रतिभागियों को समय पर सूचित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।