मध्यप्रदेश

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत जबलपुर पुलिस द्वारा आई जबलपुर जोन श्री अनिल सिंह कुशवाह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में जन-जागरूकता जगाने निकाली गयी ‘‘तिरंगा यात्रा’’

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

जबलपुर- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ’हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जन-जागरूकता जगाने और पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाने तथा अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रातः 12 बजे पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह एव पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रक्षित केन्द्र जबलपुर से निकाली गयी।

तिरंगा यात्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री विवेक कुमार गौतम, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच.आर. पाण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक कैट श्री उदय भान सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकांक्षा उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष कुमार शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमति संगीता डामोर तथा रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य सहित लगभग 300 की संख्या में जिला पुलिस बल उपस्थित रहा।

“तिरंगा यात्रा’’ रक्षित केंद्र जबलपुर से प्रारंभ होकर तहसील चौक, हाई कोर्ट चौक, घंटाघर, बड़ी ओमती, करमचंद चौक, मालवीय चौक, तीनपत्ती, ब्लूम चौक, छोटी लाइन फाटक, गोरखपुर बाजार, कपूर क्रॉसिंग, भैसासुर तिराहा, बिरवानी पेट्रोल पंप, सदर बाजार मेन रोड से पेंटी नाका चौक, सृजन चौक, एम्पायर तिराहा, पुल न. 2, पर्यटन तिराहा, हाईकोर्ट चौक, मालगोदाम होते हुये रक्षित केन्द्र जबलपुर में समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय एवं देश भक्ति के नारे लगाये गये। ‘‘देश-भक्ति, जन-सेवा’’ का संदेश देते हुये जबलपुर पुलिस जनता की सेवा के लिये सदैव तत्पर है ये संदेश भी दिया गया।

Related Articles

Back to top button