हनुमान जन्मोत्सव पर उमरिया पान में गूंजेगा जय श्रीराम का उद्घोष, बजरंग दल निकालेगा भव्य शोभायात्रा
कलयुग की कलम से राकेश यादव

हनुमान जन्मोत्सव पर उमरिया पान में गूंजेगा जय श्रीराम का उद्घोष, बजरंग दल निकालेगा भव्य शोभायात्रा
कलयुग की कलम उमरिया पान – हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल नगर उमरिया पान के तत्वावधान में इस वर्ष भी भव्य और आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई हैं।
कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के प्राचीन बड़ी माई मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ, हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
शोभायात्रा बड़ी माई मंदिर से प्रारंभ होकर झंडा चौक, संन्यासी मंदिर, अथैया मोहल्ला, सोनी मोहल्ला, कटरा बाजार, आजाद चौक और न्यू बस स्टैंड होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न होगी।
आयोजकों ने समस्त हिन्दू समाज, माताओं-बहनों एवं युवाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। पूरे नगर में उत्सव को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा जा रहा है।



