आस्थामध्यप्रदेश

महाशिवरात्रि पर नेगई सिद्ध महाराज मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, शिव-पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

महाशिवरात्रि पर नेगई सिद्ध महाराज मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, शिव-पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न 

कलयुग की कलम सिलौंडी -महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम नेगई स्थित सिद्ध महाराज मंदिर में शिव-पार्वती जी की भव्य स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति, वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

यह आयोजन क्षेत्र के संतों एवं ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से सम्पन्न हुआ। परम त्यागी श्री 1008 संत दामोदर दास जी महाराज तथा जूना अखाड़ा के महंत श्री प्रेमपुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्राभिषेक का विशेष पूजन किया गया। वैदिक आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच शिव-पार्वती की प्रतिमाओं की स्थापना की गई, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समारोह में सिलौंडी, नेगई, किसगी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर रुद्राभिषेक में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के अंत में संतों ने धर्म, सेवा और आपसी सद्भाव का संदेश देते हुए समाज में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मंदिर में नियमित रूप से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button