प्रशासनमध्यप्रदेश

प्रशासन गाँव की ओर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत कछारगांव छोटा व महनेर सहित 6 ग्राम पंचायतों में 1 जनवरी को आज  मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का होगा आयोजन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

प्रशासन गाँव की ओर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत कछारगांव छोटा व महनेर सहित 6 ग्राम पंचायतों में 1 जनवरी को आज  मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का होगा आयोजन

कलयुग की कलम उमरिया पान-कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले में प्रशासन गाँव की ओर के तहत मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान जिले में चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान रोजाना शिविरों का आयोजन किया जाकर पात्र नागरिकों को केंद्र एवं राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्ति किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

सभी पाठकों को कलयुग की कलम परिवार की ओर से नूतन वर्ष की हार्दिक शभकामनाएं

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले की जनपद पंचायतों में क्लस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार 1 जनवरी को जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत कुआं एवं सलैयाकुआं सहित जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत कछारगांव छोटा व महनेर और जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत घंघरीकला व खडौला में शिविर लगाये जायेंगे। शिविरों के सफल संचालन हेतु शिविर प्रभारी नियुक्त किये गए है।

Related Articles

Back to top button