प्रशासनमध्यप्रदेश

अब नहीं सहेंगे नशे का जुल्म, कुदवारी की महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ खोला मोर्चा”महिलाएं उमरिया पान थाना पहुंचकर,सख्त कार्रवाई की उठाई मांग थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद महिलाओं ने उम्मीद जताई कि प्रशासन की सख्ती से गांव में अवैध शराब पर अंकुश लगेगा। 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अब नहीं सहेंगे नशे का जुल्म, कुदवारी की महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ खोला मोर्चा”महिलाएं उमरिया पान थाना पहुंचकर,सख्त कार्रवाई की उठाई मांग थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद महिलाओं ने उम्मीद जताई कि प्रशासन की सख्ती से गांव में अवैध शराब पर अंकुश लगेगा। 

कलयुग की कलम उमरिया पान -ग्राम कुदवारी में लंबे समय से चल रही पैकारी अवैध शराब बिक्री के खिलाफ गांव की महिलाओं का आक्रोश सामने आया। दर्जनों महिलाएं और पुरुष एकजुट होकर उमरिया पान थाना पहुंचे और अवैध शराब बिक्री को तत्काल बंद कराने की मांग को लेकर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी के संज्ञान में भी यह गंभीर समस्या लाने की बात कही।

oplus_34महिलाओं ने थाना परिसर में अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि गांव में खुलेआम बिक रही अवैध शराब ने पूरे गांव का माहौल बिगाड़ दिया है। शराब की वजह से गांव के पुरुषों में नशे की आदत तेजी से बढ़ रही है, जिसका सीधा असर परिवारों पर पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि शराब के लिए घर की कमाई खर्च हो जाती है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन कमजोर होती जा रही है।
oplus_34
oplus_34महिलाओं का कहना है कि वे रोज मेहनत-मजदूरी कर घर की जरूरतें पूरी करती हैं, लेकिन शराब की लत के कारण उनकी मेहनत की कमाई बेकार चली जाती है। यदि महिलाएं शराब के लिए पैसे देने से मना करती हैं, तो घरों में झगड़ा, गाली-गलौज और मारपीट की नौबत आ जाती है। इस घरेलू तनाव का सबसे बुरा असर छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चे इन हालातों को देखकर गलत आदतों की ओर बढ़ रहे हैं और पढ़ाई से भी उनका ध्यान भटक रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि अवैध शराब बिक्री के कारण गांव में शांति और आपसी सौहार्द खत्म होता जा रहा है। आए दिन नशे की हालत में विवाद, लड़ाई-झगड़े और हंगामे की स्थिति बन जाती है, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित और संस्कारित वातावरण देना चाहती हैं, लेकिन अवैध शराब इसमें सबसे बड़ी बाधा बन गई है।

महिलाओं और ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उमरिया पान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने भरोसा दिलाया कि अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव में अवैध शराब बेचने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कदम उठाए जाएंगे और किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद महिलाओं ने उम्मीद जताई कि प्रशासन की सख्ती से गांव में अवैध शराब पर अंकुश लगेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर गांव को नशामुक्त बनाया जाए, ताकि महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण मिल सके।

Related Articles

Back to top button