मध्यप्रदेश
एमपी के उमरिया जिले में दहेज़ के लिए नवविवाहित की जलाकर हत्या
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट
उमरिया- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से मानवता को शर्मसार कर दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई हैं जहां, एक नव विवाहिता पत्नी को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों निर्मम तरीके गला घोंट कर हत्या कर दी और इतने से भी इन दरिंदो का मन नहीं भरा तो, उस मासूम बच्ची के शव को पैट्रोल डाल आग लगा दी।
वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने बताया कि चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरी में एक नव विवाहिता युवती की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृत युवती का नाम शालिनी गौतम हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इनकी माने तो उन्होंने इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही दोषी आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने की बात भी कही। वहीं अस्पताल में ड्यूटी कार्यरत डॉक्टर ने बताया कि जब मृतिका के परिजन उसे यहां लेकर आए तब तक बहुत देर हो गई थी।
वहीं मृतिका के घर वालों की मानें तो अभी कुछ वर्ष पूर्व ही शालनी का विवाह हुआ था। शालनी बहुत ही शान्त स्वभाव की पढ़ी लिखी लड़की थी। मायके पक्ष ने शालनी की हत्या की वजह दहेज़ बताया है। दहेज़ कम मिलने की वज़ह से आये दिन उसकी ससुराल में उसे तानें मिलते थे, कई बारी तो उसके पति ने उसे इसके लिए शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया, जिसकी जानकारी उसने अपनी मां और बड़े भाई को दी थी। पर किसे पता था, कि ये दहेज़ के लोभी लोग उसकी इस तरह से निर्मम हत्या कर देंगे।



