नववर्ष कलेक्टर की संवेदनशील पहल, मोहनिया व शाहपुर में जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत कलेक्टर आशीष तिवारी ने बुजुर्गों व गरीबों में कंबल व ऊनी वस्त्र बांटे
कलयुग की कलम से राकेश यादव

नववर्ष कलेक्टर की संवेदनशील पहल, मोहनिया व शाहपुर में जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत कलेक्टर आशीष तिवारी ने बुजुर्गों व गरीबों में कंबल व ऊनी वस्त्र बांटे
कलयुग की कलम कटनी -नववर्ष के अवसर पर मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने गुरुवार को ग्राम मोहनिया एवं दूरस्थ ग्राम शाहपुर पहुंचकर बुजुर्गों, गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं ऊनी वस्त्र वितरित किए। कलेक्टर की इस पहल से दोनों गांवों में हजारों जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली।
इस दौरान जरूरतमंदों को गर्म कंबल के साथ-साथ मफलर, ऊनी टोपी, टी-शर्ट, जैकेट, जींस पैंट, लोवर एवं ट्रैक सूट जैसे गर्म कपड़े प्रदान किए गए। कलेक्टर ने स्वयं जरूरतमंदों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और उन्हें सर्दी से बचाव हेतु आवश्यक वस्त्र सौंपे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्र, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार मिश्रा, विंकी सिंहमारे उइके, ज्योति लिल्हारे, तहसीलदार अजीत तिवारी, नायब तहसीलदार अतुलेश सिंह एवं जनपद पंचायत कटनी के सीईओ प्रदीप सिंह भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार इस दिशा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद को ठंड से बचाने के लिए किया गया छोटा-सा प्रयास भी बहुत बड़ी सेवा है। वास्तव में जरूरतमंदों की सहायता करना ईश्वर की सेवा के समान है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री तिवारी, जिला पंचायत सीईओ एवं निगमायुक्त ने ग्राम शाहपुर स्थित शक्तिधाम सेवा आश्रम पहुंचकर पवनपुत्र भगवान श्री हनुमानजी के दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान ग्राम सरपंच पंकज वर्मा भी मौजूद रहे।



