Blogमध्यप्रदेश

एमपी के बुरहानपुर की बीटी कॉटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, ब्लास्ट के साथ निकल रहें है आग के गोले

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

एमपी के बुरहानपुर की बीटी कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। यहां दो घंटे से आग धधक रही है लेकिन अभी तक इस काबू नहीं पाया जा सका है। फैक्ट्री में ब्लास्ट होने के साथ आग के गोले निकल रहे हैं जिससे आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने जिले सहित आसपास के इलाकों से दमकलें बुलाई हैं। आग का धुआं 5 किमी दूरी से दिखाई दे रहा है।

सभी पंचायतों को अपने पानी के टैंकर भेजने के लिए कहा गया है। कॉटन मिल में आग लगने से करोड़ों के नुकसान की आशंका है। यह फैक्ट्री इंदौर इच्छापुर नेशनल हाइवे के समीप उद्योगनगर क्षेत्र में स्थित है। फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ लगने से हाइवे पर ट्रैफिक जाम हो गया है। मौके पर प्रशासन के आला अफसर पहुंचे हैं। आग इतनी भीषण है कि 5 किमी दूरी से धुआं दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Back to top button